सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग ने जारी की छुट्टी की सूची

हाल की पोस्ट

देवकर चौकी की गिरफ्त में नशे के कारोबारी

देवकर पुलिस चौकी द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में नशे के अवैध व्यापार के खिलाफ कड़ा संदेश दिया गया। पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई करते हुए संदेहास्पद व्यक्तियों को हिरासत में लिया

बेनेतरा में होगा कांग्रेस का ''वोट चोर-गद्दी छोड़'' कार्यक्रम

बेमेतरा में 17 सितंबर 2025 को कांग्रेस पार्टी का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे । कार्यक्रम का विवरण यह आयोजन बेमेतरा के कृषि उपज मंडी स्थल पर दोपहर करीब 2:30 बजे शुरू होगा । यह कार्यक्रम कांग्रेस के 'वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान' के तहत हो रहा है, जिसका उद्देश्य कथित वोट चोरी के विरोध में प्रदेशव्यापी जनांदोलन खड़ा करना है । इसमें कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत समेत कई वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी मौजूद रहेंगे । बेमेतरा के पूर्व विधायक व जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, गुरु रूद्र कुमार समेत अन्य नेता तैयारियों में लगे हैं । उद्देश्य और संदेश इस अभियान के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ता राज्य व केंद्र सरकार पर वोट चोरी के आरोप लगा रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि यह लड़ाई सिर्फ चुनाव की नहीं, बल्कि 'न्याय, सत्य और व्यक्ति के अधिकार' की है । कांग्रेस ने अपने सभी विंग के कार्यकर्ताओं, समर्थकों...

छत्तीसगढ़: आईटीआई में सातवें और आठवें चरण की काउंसलिंग शेड्यूल जारी

छत्तीसगढ़ के संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश हेतु सातवें और आठवें चरण की काउंसलिंग शेड्यूल 2025-26 के लिए घोषित कर दी गई है । सभी चरणों का विस्तार नवीनतम शेड्यूल के मुताबिक, पंजीयन, मेरिट सूची जारी करने, चयन सूची एवं संस्थानों में प्रवेश की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। इसमें आवेदकों को निर्धारित तारीखों में अपनी प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी । पंजीयन: 17 सितंबर 2025 से 21 सितंबर 2025 तक इच्छुक अभ्यर्थी इन तिथियों के बीच पंजीयन करा सकते हैं । एनआईसी द्वारा मेरिट सूची जारी: 22 सितंबर 2025 सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों की मेरिट सूची इस तिथि को जारी होगी । सातवां चरण एनआईसी द्वारा चयन सूची जारी करना: 23 सितंबर 2025 चयनित अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी । संस्थाओं द्वारा प्रवेश (Admission): 24 सितंबर 2025 से 25 सितंबर 2025 चयनित अभ्यर्थी इन तिथियों में निर्धारित संस्थानों में प्रवेश ले सकते हैं । आठवां चरण एनआईसी द्वारा चयन सूची जारी करना: 26 सितंबर 2025 से 27 सितंबर 2025 आठवें चरण की चयन सूची इन दो दिनों में जारी होगी । संस्...

15 सितंबर को होगी नाली निर्माण की जांच

देवकर - नगर पंचायत देवकर में बिना एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) निर्माण कार्य, घटिया मटेरियल का इस्तेमाल और पारदर्शिता के अभाव को लेकर दायर की गई शिकायत की जांच 15 सितंबर को की जाएगी। शिकायत 1 अगस्त को जिला प्रशासन को सौंपी गई थी, जिस पर एसडीएम के निर्देश पर जांच शुरू की गई। जांच टीम गठित करने और तारीख तय करने में 45 दिन लग गए। अब 15 सितंबर को सुबह 11 बजे संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में नगर पंचायत कार्यालय में जांच होगी। शिकायत के मुख्य बिंदु बिना एनओसी के निर्माण कार्य किए गए। घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया गया। पारदर्शिता का पालन नहीं किया गया। शिकायतकर्ता भाजपा नेता नवीन ताम्रकार के अनुसार 31 अगस्त को बनाई गई रिपोर्ट 13 सितंबर को बिजली कंपनी को भेजी गई, जबकि उसे कार्यालय में 4 सितंबर को रिसीव कर लिया गया था। जांच टीम और प्रक्रिया एसडीएम साजा और तहसीलदार देवकर को जांच टीम में शामिल किया गया है। CMO साजा लक्ष्मण लोनहारे, पीडब्ल्यूडी उपयंत्री संदीप शर्मा और बिजली कंपनी के अभिषेक राठी को भी जोड़ा गया है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि दोषियों पर कार्रव...

राज साहू युवा क्रान्ति सेना का करेंगे नेतृत्व

  सुनील वर्मा को जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष का दायित्व साजा : छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना साजा खड़ अध्यक्ष श्रवण कुमार साहू के नेतृत्व तथा निलेश साहू (जिलाध्यक्ष छ.क्रा.से. बेमेतरा), राजेन्द्र पटेल (जिलाध्यक्ष जे.सी.पी.), सूर्या सिंह चौहान (नगर अध्यक्ष जेसीपी बेमेतरा) ढालेन्द्र साहू (जिला मिडिया प्रभारी छ.क्रा.से.), लुकेश्वर साहू (खड़ अध्यक्ष छ.क्रा.से. बेमेतरा), कन्हैया सिन्हा (नगर अध्यक्ष देवकर छ.क्रा.से.) के आतिथ्य में साजा में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी की आरती से हुआ। बैठक के दौरान अतिथियों द्वारा संगठन के उद्देश्य, ध्येय एवं कार्यों का वर्णन किया गया। इसके बाद संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष निलेश साहू की अनुशंसा पर खड़ अध्यक्ष श्रवण कुमार साहू (छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना, साजा) ने पदाधिकारियों की घोषणा की। छत्तीसगढ़िया युवा क्रांति सेना, साजा खड़ अध्यक्ष – राज साहू, गाड़ाडीह महामंत्री – त्रिलोक साहू, सोनचिरैया सचिव – उमेश पटेल, भरदा को...

देवकर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल में कभी भी हो सकता है हादसा

झूला और अन्य कसरत के सामान को ग्राउंड में लगाने में की गई है घोर लापरवाही। कभी भी हो सकती है बड़ी घटना । तस्वीर बयां करती अपना हाल