सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राज साहू युवा क्रान्ति सेना का करेंगे नेतृत्व

 सुनील वर्मा को जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष का दायित्व

साजा : छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना साजा खड़ अध्यक्ष श्रवण कुमार साहू के नेतृत्व तथा निलेश साहू (जिलाध्यक्ष छ.क्रा.से. बेमेतरा), राजेन्द्र पटेल (जिलाध्यक्ष जे.सी.पी.), सूर्या सिंह चौहान (नगर अध्यक्ष जेसीपी बेमेतरा) ढालेन्द्र साहू (जिला मिडिया प्रभारी छ.क्रा.से.), लुकेश्वर साहू (खड़ अध्यक्ष छ.क्रा.से. बेमेतरा), कन्हैया सिन्हा (नगर अध्यक्ष देवकर छ.क्रा.से.) के आतिथ्य में साजा में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी की आरती से हुआ।
बैठक के दौरान अतिथियों द्वारा संगठन के उद्देश्य, ध्येय एवं कार्यों का वर्णन किया गया। इसके बाद संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष निलेश साहू की अनुशंसा पर खड़ अध्यक्ष श्रवण कुमार साहू (छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना, साजा) ने पदाधिकारियों की घोषणा की।
छत्तीसगढ़िया युवा क्रांति सेना, साजा खड़
अध्यक्ष – राज साहू, गाड़ाडीह
महामंत्री – त्रिलोक साहू, सोनचिरैया
सचिव – उमेश पटेल, भरदा
कोषाध्यक्ष – सुरेश साहू, भरदा
मीडिया प्रभारी – लीलाराम साहू, बरगा
कार्यकारिणी सदस्य – जागेश्वर (जग्गु) साहू, चीचगांव; सोनू यादव, राखी; अजय साहू, बरगा
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना, साजा खड़
महामंत्री – जितेन्द्र सिंह राजपूत, देवकर
उपाध्यक्ष – हेमराज यादव, राखी; जितेन्द्र पटेल, पेण्ड्रावन
सचिव – सूर्यकांत साहू, सहसपुर
सह-सचिव – धर्मेन्द्र वर्मा, मुड़िया
मीडिया प्रभारी – लोकेश साहू, भरदा
आईटी प्रभारी – डाकवर साहू, बरगा
कार्यकारिणी सदस्य – खेलावन कौशल, गाड़ाडीह; तूषार वर्मा, गाड़ाडीह
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी
जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पटेल ने संगठन विस्तार की घोषणा की—
जिला प्रतिनिधि – वीरसिंह साहू, चीचगांव; नरसिंह जंघेल, सोहागपुर; टीकेश्वर साहू, बेलतरा
खड़ अध्यक्ष साजा: सुनील वर्मा; परपोड़ी नगर अध्यक्ष: दुर्गा प्रसाद साहू
खड़ प्रतिनिधि – बिसेन साहू, भटगांव; कमलेश साहू, भरदा; सूरज कुमार, अकलवारा


बैठक में उपस्थित सभी वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, जनहित में संघर्ष और छत्तीसगढ़िया अस्मिता के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया। इस महत्वपूर्ण बैठक में अंकित साहू, संजय कुमार, ओमप्रकाश साहू, निखिल यदु, नरसिंह सिन्हा, विनय साहू, घनश्याम साहू, देवनाथ साहू, बिसौहा वर्मा, जितेन्द्र साहू, सुनील कुमार साहू, जारेश साहू, विनय मरकाम, विक्रम नेताम, खेलावन कौशल सहित सेनानी उपस्थित रहे।

Source - https://apnmati.blogspot.com/2025/09/blog-post.html

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

15 सितंबर को होगी नाली निर्माण की जांच

देवकर - नगर पंचायत देवकर में बिना एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) निर्माण कार्य, घटिया मटेरियल का इस्तेमाल और पारदर्शिता के अभाव को लेकर दायर की गई शिकायत की जांच 15 सितंबर को की जाएगी। शिकायत 1 अगस्त को जिला प्रशासन को सौंपी गई थी, जिस पर एसडीएम के निर्देश पर जांच शुरू की गई। जांच टीम गठित करने और तारीख तय करने में 45 दिन लग गए। अब 15 सितंबर को सुबह 11 बजे संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में नगर पंचायत कार्यालय में जांच होगी। शिकायत के मुख्य बिंदु बिना एनओसी के निर्माण कार्य किए गए। घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया गया। पारदर्शिता का पालन नहीं किया गया। शिकायतकर्ता भाजपा नेता नवीन ताम्रकार के अनुसार 31 अगस्त को बनाई गई रिपोर्ट 13 सितंबर को बिजली कंपनी को भेजी गई, जबकि उसे कार्यालय में 4 सितंबर को रिसीव कर लिया गया था। जांच टीम और प्रक्रिया एसडीएम साजा और तहसीलदार देवकर को जांच टीम में शामिल किया गया है। CMO साजा लक्ष्मण लोनहारे, पीडब्ल्यूडी उपयंत्री संदीप शर्मा और बिजली कंपनी के अभिषेक राठी को भी जोड़ा गया है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि दोषियों पर कार्रव...

बेनेतरा में होगा कांग्रेस का ''वोट चोर-गद्दी छोड़'' कार्यक्रम

बेमेतरा में 17 सितंबर 2025 को कांग्रेस पार्टी का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे । कार्यक्रम का विवरण यह आयोजन बेमेतरा के कृषि उपज मंडी स्थल पर दोपहर करीब 2:30 बजे शुरू होगा । यह कार्यक्रम कांग्रेस के 'वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान' के तहत हो रहा है, जिसका उद्देश्य कथित वोट चोरी के विरोध में प्रदेशव्यापी जनांदोलन खड़ा करना है । इसमें कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत समेत कई वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी मौजूद रहेंगे । बेमेतरा के पूर्व विधायक व जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, गुरु रूद्र कुमार समेत अन्य नेता तैयारियों में लगे हैं । उद्देश्य और संदेश इस अभियान के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ता राज्य व केंद्र सरकार पर वोट चोरी के आरोप लगा रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि यह लड़ाई सिर्फ चुनाव की नहीं, बल्कि 'न्याय, सत्य और व्यक्ति के अधिकार' की है । कांग्रेस ने अपने सभी विंग के कार्यकर्ताओं, समर्थकों...

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग ने जारी की छुट्टी की सूची