सभी चरणों का विस्तार
नवीनतम शेड्यूल के मुताबिक, पंजीयन, मेरिट सूची जारी करने, चयन सूची एवं संस्थानों में प्रवेश की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। इसमें आवेदकों को निर्धारित तारीखों में अपनी प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।
पंजीयन:
17 सितंबर 2025 से 21 सितंबर 2025 तक
इच्छुक अभ्यर्थी इन तिथियों के बीच पंजीयन करा सकते हैं।एनआईसी द्वारा मेरिट सूची जारी:
22 सितंबर 2025
सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों की मेरिट सूची इस तिथि को जारी होगी।
सातवां चरण
एनआईसी द्वारा चयन सूची जारी करना:
23 सितंबर 2025
चयनित अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी।संस्थाओं द्वारा प्रवेश (Admission):
24 सितंबर 2025 से 25 सितंबर 2025
चयनित अभ्यर्थी इन तिथियों में निर्धारित संस्थानों में प्रवेश ले सकते हैं।
आठवां चरण
एनआईसी द्वारा चयन सूची जारी करना:
26 सितंबर 2025 से 27 सितंबर 2025
आठवें चरण की चयन सूची इन दो दिनों में जारी होगी।संस्थाओं द्वारा प्रवेश (Admission):
29 सितंबर 2025 से 30 सितंबर 2025
आठवें चरण के चयनित अभ्यर्थी उपरोक्त तिथियों में संस्थाओं में प्रवेश ले सकते हैं.
महत्वपूर्ण निर्देश
समय सीमा में पंजीयन ना करने वाले अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया से वंचित रह सकते हैं।
चयन सूची में नाम आने पर अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के साथ निर्धारित दिनांक में पहुंचना अनिवार्य है।
विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी संचालनालय की वेबसाइट या संबंधित आईटीआई संस्थान से संपर्क कर सकते हैं।
यह शेड्यूल उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है जो 2025-26 सत्र में छत्तीसगढ़ के आईटीआई में प्रवेश के इच्छुक हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें